By:- नितेश शर्मा
ज़िन्दगी कभी हँसाती है कभी रुलाती है
कभी ख़ुशी देती है कभी गम देती है
फिर भी जीना तो हर हाल में पड़ता है
कुछ खो कर,तो कुछ पा कर रहना पड़ता है
बस यही ज़िंदगी है यही सब कुछ है
कुछ भी नहीं पास मेरे
तेरी यादें ही सब कुछ है
सब कुछ खो कर भी
बहुत सारी यादें छोड़ जाती है
ज़िन्दगी कभी हँसाती है कभी रुलाती है
कभी खुशी कभी गम दे जाती है
रोने से क्या होगा हमेशा खुश रहना चाहिए
सबकी खुशी के लिए हमेशा खुश रहना चाहिए
अपने लिए ना सही अपनों के लिए जीना चाहिए
बस -बस ऐसे ही ज़िन्दगी जीना चाहिये
ज़िन्दगी हर सुख़ हर सुख में
बहुत कुछ सिखाती है
ज़िन्दगी कभी हँसाती है कभी रुलाती है
कभी खुशी दे जाती है कभी गम दे जाती है
कुछ भी नहीं है मेरे पास ये सोचना छोड़ दो
हर दुःख ,तकलीफो को भूल कर
ज़िन्दगी जिओ तुम्हारा खुश रहना ही
तुम्हारी ज़िन्दगी है सबको प्यार दो, खुशी दो ,
छोटी ही सही पर ज़िन्दगी यही सिखाती है
कभी हँसाती है कभी रुलाती है
कई यादें दिल में छोड़ जाती है
किसी से कुछ भी उम्मीद मत रखो
सदा आगे बढ़ते रहना चाहिए
ज़िन्दगी कभी हँसाती है कभी रुलाती है
कभी खुशी देती है कभी गम देती है

No comments:
Post a Comment